Hindi Grip --->> Upadte Yourself

LightBlog

Breaking

Monday 25 March 2019

वजन घटाने के लिए 6 हेल्दी फूड

 वजन घटाना है तो प्रोटीन फूड्स के साथ खाएं ये 6 हेल्दी चीजें, रहेंगे स्वस्थ 


प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का कॉम्बिनेशन वजन घटाने में मददगार है।
प्रोटीन से जहां शरीर की जरूरतें पूरी होती हैं, कार्बोहाइड्रेट से पेट भर जाता है।
दाल चावल, ब्रेड अंडा आदि चीजें खाने से अतिरिक्त चर्बी जमा नहीं होती है।

 Wajan kaise kam kare


क्या आपको भी वजन घटाना चैलेंज लगता है? वजन घटाने के लिए सबसे जरूरी चीज है हेल्दी चीजें खाना। रोजाना सही डाइट के साथ अगर आप थोड़ी एक्सरसाइज करें, तो जल्द ही आप अपना वजन घटाने में सफल हो जाएंगे। ऐसा देखा गया है कि प्रोटीन वाले फूड्स के साथ कुछ हेल्दी कार्बोहाइड्रेट वाले आहार मिलाकर खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है। अगर आप भी तमाम उपाय अपनाकर थक गए हैं, तो ट्राई कीजिए इन फूड कॉम्बिनेशन्स को।



दाल और चावल


wajan-kaise-kam-kare


दाल में प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती है, वहीं चावल कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत है। इसके साथ ही चावल में भी कुछ मात्रा में प्रोटीन होता है। इसलिए दाल और चावल का कॉम्बिनेशन वजन घटाने में आपकी मदद कर सकता है। ध्यान रखें चावल बहुत ज्यादा न खाएं और रात में न खाएं। इसके अलावा चावल को फ्राई करने से भी इसमें फैट की मात्रा बढ़ जाती है। दाल-चावल खाने से आपके पेट भी भर जाता है और ये संतुलित आहार होने के कारण शरीर में चर्बी भी नहीं जमा होती है।


अंडा और मल्टीग्रेन ब्रेड


vajan-kaise-kam-kare


अंडा अपने आप में संपूर्ण आहार है। अंडे में वो सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो आपके शरीर के लिए जरूरी होते हैं। इसके अलावा मल्टीग्रेन ब्रेड से आपको शरीर के लिए जरूरी कार्बोहार्ड्रेट्स मिल जाते हैं। कई लोग सुबह नाश्ते में अंडे के साथ व्हाइट ब्रेड का प्रयोग करते हैं, जो गलत आहार है। सुबह के नाश्ते में अंडे के साथ 2-3 मल्टीग्रेन ब्रेड खाने से आपका पेट भी भर जाता है और आपके शरीर को सभी पोषक तत्व बी मिल जाते हैं।

चिकन और सब्जियां




चिकन भी हाई प्रोटीन आहार माना जाता है लेकिन सिर्फ चिकन खाने से बेहतर है कि आप इसके साथ ढेर सारे सलाद भी खाएं। कच्चे सलाद में विटामिन्स और फाइबर की मात्रा भरपूर होती है। ब्रोकली, पालक, गाजर, मटर और बीन्स काफी सेहतमंद सब्जियां हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा भी अच्छी होती है, जो आपको कई तरह के रोगों से बचाने में मदद करते हैं।



योगर्ट और फल


vajan-kaise-kam-kare



सुबह-सुबह नाश्ते में या दोपहर के खाने में कुछ लोग योगर्ट या दही लेते हैं। योगर्ट में कैल्शियम और प्रोटीन अच्छी मात्रा में होता है। इसके साथ फ्रूट चाट यानी कुछ कटे हुए फलों को मिलाकर खाना आपके लिए सेहतमंद हो सकता है। गर्मियों में दही का सेवन आपके लिए फायदेमंद होता है। इससे पेट की समस्याएं दूर होती हैं और पाचन बेहतर होता है।

रोटी और सब्जी रोल


vajan-kaise-kam-kare


अनाज से बनी रोटी फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होती है साथ ही इसमें फैट बहुत कम होता है। गेहूं के आटे के साथ सोयाबीन, रागी या जई का आटा मिलाकर हरी सब्जियां सब्जियां भरकर रोटियां बनाएं। इससे आपको सेहत के साथ स्वाद भी मिलता है। खूब सारा फाइबर होने के कारण यह पचने में भी आसान है।

Wajan kaise kam kare


ओट्स और नट्स


vajan-kaise-kam-kare


ओट्स (जई) वजन घटाने के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें फाइबर काफी ज्यादा होता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं, जो आपको स्वस्थ रखने के साथ दिल की बीमारियों से भी बचाते हैं। इससे लंबे समय तक पेट भरा होने का अहसास भी होता है। सुबह के नाश्ते में ओट्स के साथ कुछ ड्राई फ्रूड्स जैसे काजू, बादाम, अखरोट, किशमिश आदि मिलाकर खा सकते हैं या ओट्स में ही कुछ फलों को मिलाकर खाने से भी आपको भरपूर पोषण मिल जाता है।k

No comments:

Post a Comment